चंदौली, अप्रैल 16 -- चंदौली। संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने जंगली जानवरों एवं नीलगायों से फसलों को नुकसान सहित अन्य कृषि संबंधित समस्याएं उठाई। इस दौरान डीएम ने कहा कि ​किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। किसानों के शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। अन्यथा लम्बित शिकायतें प्राप्त हुई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डीएम ने कहा किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तकनीक और सरकारी अनुदान का सही समन्वय आवश्यक है। यह भी पढ़ें- फसल बीमा से वंचित...