हरिद्वार, फरवरी 27 -- हरिद्वार की एक अफसर ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मानहानि का केस दर्ज करवाया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शिवालिक नगर में तैनात वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती का आरोप है कि 26 फरवरी को फेसबुक पर उनके खिलाफ पांच लाख की रिश्वत से जुड़ी फर्जी पोस्ट की गई, जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हुई। आरोप है कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना की यह पोस्ट वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में उनको टैग कर सवाल-जवाब किए जाने लगे। उन्होंने इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे हैं। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के अनुसार, इस प्रकरण की जांच जारी है। नाम नहीं लिखा, फिर भी केस', सोशल मीडिया पर उठे सवाल बताया जा रहा कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम स्पष्ट रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.