कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एक सप्ताह तक यह अभियान चलेगा। इसके बाद अफसर गांजा, अफीम, चरस खरीदने निकलेंगे। अगर मिल गया तो लेकर सीधे थाने पहुंचेंगे और थानेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने सभी थानेदारों को अल्टीमेटम दिया है।क्राइम मीटिंग में पुलिस आयुक्त ने सभी थानेदारों को डिकॉय कहकर चेतावनी दी। दरअसल पुलिस की लैंग्वेज में डिकॉय का अर्थ अपने आदमी को भेजकर वास्तुस्थिति का पता लगाना होता है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि कानपुर को नशामुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थानेदारों को स्पष्ट कर दिया गया है, किसी सूरत में मादक पदार्थों की बिक्री नहीं होने देनी है। नशे के सौदागारों पर सख्त और सीधे कार्रवाई करें। दरअसल बीते दिनों चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.