अफसर को पंचायत में चाकू से गोदा, भाई की लव मैरिज पर अदालत से ली थी सुरक्षा; गर्दन-कंधे पर वार
हरिद्वार, नवम्बर 25 -- हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में पंचायत के दौरान छुट्टी पर घर आए सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर कुछ ग्रामीणों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन और दाएं हाथ के कंधे के ऊपर चोट आई है। बताया जा रहा है कि अफसर के भाई की लव मैरिज पर गांव के कुछ लोगों में गुस्सा था। वे मामले में हाई कोर्ट से सुरक्षा लिए जाने को लेकर भी भड़के हुए थे। घायल अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, कमलेश पुत्र नरेश निवासी ग्राम शिवगढ़ पौड़ी गढ़वाल जिले के विकासखंड जहरीखाल में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान उन्हें गांव में चल रहे एक वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.