प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। जिले में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वरिष्ठ अफसरों को धमकी देकर उनकी पकड़ से साथी को छुड़ा ले गए। बदमाशों ने बाकयदा असलहे लहराते हुए यह दुस्साहस किया। बाद में वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों के हस्तक्षेप पर पुलिस पहुंची तो दो बदमाशों गिरफ्तार किया और वाहन सीज किया गया। खनन विभाग इस वक्त अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला रहा है। गुरुवार रात बसवार प्लांट से एक डंपर को ड्राइवर सहित पकड़कर ज्येष्ठ खनन अधिकरी केके राय अपनी टीम के साथ आ रहे थे। लेप्रोसी मिशन चौराहे के पास दो चार पहिया वाहनों में कई बदमाश आए और अफसरों से गालीगलौज की। लेप्रोसी मिशन चौराहे से लगभग 100 मीटर आगे वाहन को रोका और धमकाते हुए साथी को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन कोई नहीं आया। बाद में एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.