नई दिल्ली, मार्च 2 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने एनएचएआई अफसर नीलेश सिंह के घर में हुई चोरी के मामले में उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ड्राइवर के पास से पुलिस ने 10 लाख की नकदी और करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी व हीरे के जेवर बरामद किए हैं। 48 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना का राजफाश कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक सरसंवा साईदाता रोड निवासी एनएचएआई अधिकारी नीलेश सिंह के घर गुरुवार रात लॉकर और अलमारी में रखी 10 लाख नकदी व 50 लाख के जेवर गायब मिले थे। घटना के बाद से घर में काम करने वाला चालक राजेंद्र शर्मा भी फरार था, जिससे उस पर संदेह गहरा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। खुलासे के लिए एसीपी ऋषभ यादव के निर्देश में इंस्पेक्टर राजीव रं...