लखनऊ, मार्च 2 -- सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने एनएचएआई अफसर नीलेश सिंह के घर में हुई चोरी के मामले में उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ड्राइवर के पास से पुलिस ने 10 लाख की नकदी और करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी व हीरे के जेवर बरामद किए हैं। 48 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना का राजफाश कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक सरसंवा साईदाता रोड निवासी एनएचएआई अधिकारी नीलेश सिंह के घर गुरुवार रात लॉकर और अलमारी में रखी 10 लाख नकदी व 50 लाख के जेवर गायब मिले थे। घटना के बाद से घर में काम करने वाला चालक राजेंद्र शर्मा भी फरार था, जिससे उस पर संदेह गहरा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थी। पुलिस ने अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.