लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- तहसील परिसर में सोमवार को पलिया बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की सरगर्मी के बीच चुनावी नतीजे घोषित कर दिए गए। कड़े मुकाबले और अधिवक्ताओं के भारी उत्साह के बीच अफसर अली ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, एसोसिएशन के कुल 132 अधिवक्ता मतदाताओं में से 129 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू हुई मतगणना में अफसर अली को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी स्थिति साफ हो गई है, जिसमें सतीश सिंह को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर कमलेश कुमार उपाध्यक्ष, परमिंदर भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.