लखीमपुरखीरी, जून 2 -- कस्बे की जामा मस्जिद के पास नगर पंचायत से लगाए गए वाटर कूलर में करंट उतरने से सोमवार को मरे नौ वर्षीय बच्चे के घरवालों से बात करने मंगलवार को एसडीएम और चेयरमैन पहुंचे। इसके बाद घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। थ्संगाही के वार्ड नंबर आठ निवासी राजेश का नौ वर्षीय बेटा ऋतिक सोमवार शाम अपने बाबा के साथ साप्ताहिक बाजार में अनाज साफ करने वाले सूप बेचने गया था। शाम करीब पांच बजे वह पास में लगे सार्वजनिक वाटर कूलर पर पानी पीने गया था। वाटर कूलर से बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- करंट से मृत सफाईकर्मी के परिजनों से मिले पूर्व विधायक उसकी मौत के बाद परिजनों ने नगर पंचायत प्रशासन से आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा सरकारी आवास देने की मांगें रखी थीं। इ...