प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- प्रतापगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अभियान के तहत की जा रही चेकिंग के क्रम में शनिवार को सचल दल के अफसरों ने पट्टी इलाके की दुकानों पर जांच की। इस दौरान नारंगपुर बाजार स्थित एक स्वीट्स हाउस पर बिक रहा 60 किग्रा छेना अफसरों ने नष्ट करा दिया। इसकी कुल कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई। इसके अलावा ढकवा बाजार के इब्राहिमपुर रोड पर स्थित एक दूध डेयरी से खोवे का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा और एक खाद्य प्रतिष्ठान को नोटिस देकर सुधार की चेतावनी दी। खाद्य सचल दल में रोशन सिंह, संतोष कुमार दुबे, डॉ. तलिका शर्मा, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.