फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र स्थित जवाहर लाल प्रेमा देवी स्कूल में कीड़े मारने की दवा खाने से बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। दूसरे दिन मामले की जांच करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से जानकारी की। ग्रामीणों से भी बातचीत की। अफसरों ने स्कूल को क्लीन चिट देते हुए कहा कि कुछ अराजकतत्वों ने आपसी रंजिश में मामले को तूल देने के लिए यह बखेड़ा कर दिया। तीन-चार बच्चों की ही हल्की तबियत खराब हुई थी। गांव रठौरा मोहद्दीनपुर स्थित जवाहर लाल प्रेमा देवी स्कूल में कीड़े मारने की दवा खाने से लगभग 110 बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी। इनका सीएचसी कमालगंज व लोहिया अस्पताल में इलाज कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई थी। बुधवार को डॉ. रंजन गौतम व डॉ. आरसी माथुर स्कूल पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.