अफसरों ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
बांदा, जुलाई 14 -- पैलानी। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने मंगलवार को डीएम, सीडीओ व एसपी के साथ नांदादेव के मजरा शंकर पुरवा में चौपाल लगाई। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बाढ़ से पहले सारी व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सबंधित गांवों में सोलर पैनल लगवाने व अन्य इंतजाम जल्द कराने का आश्वासन दिया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों के लोगों की समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए गए। जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद व डीएम अमित आसेरी, एसपी पलाश बंसल, सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने केन, चंद्रावल व यमुना नदी में आने वाली बाढ़ से पूर्व बचाव को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी। राज्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी अभी से काम शुरू कर दिए जाएं। शं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.