अफसरों ने शिक्षकों को किया संबद्ध, बीएसए ने की आपत्ति
प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज। अनियमित और नियम विरुद्ध तरीके से परिषदीय शिक्षकों को संबद्ध करने पर बीएसए अनिल कुमार ने एसडीएम कोरांव और एसीएम द्वितीय को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। लिखा है कि अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के 21 अक्टूबर 2025 के शासनादेश में अनुमति के बिना यदि कोई अध्यापक, अधिकारी अथवा कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थान के अलावा यदि कहीं सम्बद्ध किया गया है, तो उसके संबद्धीकरण आदेश को तत्काल निरस्त करते हुए मूल तैनाती स्थान पर वापस भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र ने 29 जुलाई को हिमांशु सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हाटा मांडा, आशा कुमारी प्राथमिक विद्यालय दोहथा मांडा, फिरोज आलम संविललियन विद्यालय चांदपुर सरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.