हमीरपुर, अप्रैल 19 -- हमीरपुर, संवाददाता। रिज़र्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन एवं मनोबल वृद्धि के उद्देश्य से शनिवार की रात विशेष 'बड़ा खाना' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआईजी, डीएम और एसपी ने अपने हाथों से आरक्षियों को भोजन परोसा और स्वयं उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के साथ संवाद स्थापित करना, उनके मनोबल को सुदृढ़ करना तथा उन्हें यह संदेश देना था कि प्रशासन एवं पुलिस विभाग उनके साथ हर कदम पर खड़ा है। उन्होंने बताया कि 'बड़ा खाना' जैसी परंपरा पुलिस विभाग में आपसी भाईचारे, अनुशासन एवं एकजुटता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- रिक्रूट आरक्षियों के लिए बड़े खाने का आयोजन, डीएम-एसपी ने परोसा भोजन बाद में डीआईजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.