अफसरों ने निरीक्षण करके परखी परीक्षा केंद्रों के हालात
हाथरस, जून 14 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा डीएम व एसपी ने निरीक्षण करके परखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ ने रामबाग इंटर कॉलेज तथा बागला डिग्री कॉलेज आदि स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का गहन निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में चल रही परीक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, निगरानी व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.