लखनऊ, मार्च 9 -- नगर निगम मुख्यालय की इकलौती लिफ्ट भी अफसर एक महीने बाद सही नहीं करा पाए हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण आने वाले बुजुर्गों को जहां भारी परेशानी हो रही है वहीं महापौर सुषमा खर्कवाल भी सीढ़ियां चढ़ने में हांफ रही हैं। अधिकारियों की लापरवाही से नाराज़ महापौर ने सोमवार को ऐलान किया कि अब वह मंगलवार से नीचे पोर्टिको में कुर्सी डालकर बैठेंगी। वहीं जनता की समस्याएं सुनेंगी। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय की दूसरी मंजिल स्थित सदन हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर्तमान कर्मचारियों के साथ रिटायर कर्मचारी और बुजुर्ग भी पहुंचे थे। महापौर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं, लेकिन लिफ्ट खराब होने के कारण उन्हें भी दो मंजिल तक सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ा। सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते महापौर खुद भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.