हाथरस, जुलाई 3 -- शिक्षक पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्ण कराए जाने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए है। शुक्रवार को दूसरे दिन परीक्षा के दौरान प्रशासनिक और पुलिस महकमे के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा की सुचिता को परखा। दोनों पालियों में परीक्षा के शांतिपूर्ण तरीके से हो जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सरस्वती इंटर कॉलेज एवं डीआरबी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्...