अफसरों ने कंट्रोल रूम से चेक किए जेल के सीसीटीवी कैमरे
इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा, संवाददाता। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला तथा एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को देखा और जो कमियां मिलीं उन्हें सुधारने के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए। अधिकारियों ने जेल की पाकशाला में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी और साफ सफाई का भी जायजा लिया। जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जो बंदी भर्ती थे उनसे अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी की। बैरको में जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखी और बंदियों से भी उनकी समस्याएं पूछी। कंट्रोल रूम में जाकर जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। निरीक्षण के समय वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला डिप्टी जेलर डॉ अंशुल मौर्य, श्रीपाल मौजूद रहे। फोटो.34. सेंट्रल जेल का निरीक्षण कर बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.