अफसरों को 109 लोगों ने सुनाई पीड़ा, 20 की शिकायतें निस्तारित
रामपुर, जून 20 -- जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर में 109 लोगों ने अधिकारियों के समक्ष शिकायतें दर्ज करायीं, जिसमें 20 शिकायतें निस्तारित की गईं। अधिकारियों ने शेष शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। शाहबाद में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से राजस्व, पूर्ति, विद्युत, सहायक निबंधक, सिंचाई एवं अन्य विभागों से संबंधित रहीं। इस दौरान भगवतीपुर में अवैध कब्जा हटवाने तथा भोपतरायपुर में सरकारी गूल पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले को ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.