न्यूपोर्ट, जून 11 -- अमेरिका में भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन ने फर्जीवाड़े और ब्लैकमेलिंग की सारी हदें पार कर दीं। 44 वर्षीय फाइनेंसर महेंद्र मखीजानी को एक अमेरिकी बैंक के साथ करीब 100 मिलियन डॉलर (लगभग 954.2 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी करने के आरोप में बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। मखीजानी पर न सिर्फ बैंक घोटाले के, बल्कि सेक्स और ड्रग्स पार्टी आयोजित कर लोगों को ब्लैकमेल करने तथा हथियारबंद गुंडों के जरिए संपत्तियों पर कब्जा करने जैसे बेहद गंभीर आरोप भी हैं। इस मामले में दोषी पाए जाने पर उसे 30 साल तक की जेल हो सकती है।954 करोड़ के फर्जीवाड़े को कैसे दिया अंजाम? महेंद्र मखीजानी न्यूपोर्ट बीच स्थित 'कैंटर ग्रुप V LLC' नाम की कंपनी चलाता है। बैंक ने रियल एस्टेट से जुड़े लोन खरीदने या जारी करने के लिए कैंटर कंपनी को 100 मिलियन डॉलर का एडवां...