अफसरों को देख झोलाछाप फरार, क्लीनिक सीज
कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार रात में झोलाछाप के गलत उपचार से बुजुर्ग की मौत होने के मामले में हिन्दुस्तान की खबर को गंभीरता से लेकर सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को एसीएमओ ने पुलिस के साथ छापा मारा। जानकारी मिलते ही झोलाछाप क्लीनिक से भाग निकला। इस पर उसकी क्लीनिक को सीज कर एसीएमओ ने नोाटिस चस्पा कर दो दिन के अंदर उपचार संबंधी अभिलेख उपलब्ध करने का निर्देश दिया है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुरवा गांव के रहने वाले बुजुर्ग दयानंद मिश्रा अपने गेहूं कटवाने के लिए शिवली कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गए थे। सोमवार को बुखार आने पर परिजन उनको गांव के ही एक झोलाछाप के यहां ले गए थे। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान असर- उसके इलाज से हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई थी। मेडिकल कालेज लााते समय रास्ते में ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.