अफसरों के सैलून की शान रहेगी बरकरार, रेलवे बोर्ड ने प्राइवेट बुकिंग का फैसला किया रद्द
आशीष श्रीवास्तव, अगस्त 22 -- Railway News: ट्रेनों में लगने वाले अफसरों के सैलून की शान बरकरार रहेगी। अब इन सैलूनों की प्राइवेट बुकिंग नहीं हो सकेगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे समेत सभी जोन मुख्यालयों और आईआरसीटीसी (IRCTC) को पत्र जारी कर दिया है। दरअसल, हाल ही में एक निजी पार्टी द्वारा सैलून में पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसी को आधार बनाते हुए रेलवे बोर्ड ने सैलून की प्राइवेट बुकिंग बंद कर दी है। अब सिर्फ रेलवे के अफसर ही सैलून बुक कराकर यात्रा कर सकेंगे। राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से 2019 में सैलून को बाहरी व्यक्तियों के लिए बुकिंग की सुविधा दी गई थी। सुविधा शुरू होने के बाद से एनई रेलवे में दो सैलून की बुकिंग हुई थी। इसमें गोरखपुर के एक व्यापारी ने अपने पूरे परिवार को बनारस तक की सैर कराई थी। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.