सुल्तानपुर, जून 20 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिले में परिवहन व पुलिस अफसरों के साथ किन्नरों ने यातायात नियमों का पालन कराने की पहल शुरू कर दी है। यातायात नियमों का शतप्रतिशत पालन कराने के लिए वाहन चालकों से हेलमेट व सीटबेट लगाने की अपील किया। परिवहन विभाग की ओर से यात्री एवं मालकर अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी, यातायात इंस्पेक्टर राम निरंजन, दरोगा छोटेलाल समेत दर्जनों पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में किन्नरों ने जागरूकता अभियान चलाया। किन्नरों ने दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने चार पहिया वाहन चालकों से हाथ जोड़कर सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए जागरुक किया। वहीं नशे की हालत में वाहन ड्राइविंग से बचने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- सख्तीः सड़कों पर उतरे परिवहन आयुक्त, वाहनों की चेकिंग रोजमर्रा की कमाई करने वाले ई रिक्शा चालकों से भी यातायात नियमों ...