कौशाम्बी, मई 17 -- एफआईआर लिखने वाले थानेदार विवेचनाओं का निस्तारण करने के बजाय उसको लंबित कर रहे हैं। अचानक विवेचनाओं का बोझ बढ़ गया है। इसको लेकर एसपी ने नाराजगी जताई तो एएसपी ने एकदम से शिकंजा कस दिया है। एएसपी ने लंबित विवेचनाओं के मामले में पांच थानेदारों को रडार पर ले लिया है। इनको सात दिन की मोहलत भी दी गई है। पखवारा भर पहले जिले में कुल 600 विवेचनाएं लंबित थीं। एएसपी राजेश कुमार सिंह लगातार विवेचनाओं को खत्म करने के लिए मॉनीटरिंग कर रहे थे। विवेचकों से सीधे सवाल-जवाब हो रहा था। जिसका परिणाम रहा कि विवेचना करके विवेचक कोर्ट भेज रहे थे। हाल ही में एएसपी की तबीयत खराब हुई और वह इलाज के लिए चले गए। जब वह इलाज के बाद आए तो पता चला कि छह सौ लंबित विवेचनाओं की जगह अब सात सौ से ज्यादा हो गई हैं। इसका रिकॉर्ड सामने आया तो वह गुस्सा हो गए। इ...