नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- कानपुर के मंधना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता से फोन पर बात की और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति पर सवाल उठाए। विधायक और अधिकारी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बिजली कटौती पर भड़के विधायक अभिजीत सांगा वीडियो में विधायक अधिकारी से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित बिजली आपूर्ति के बावजूद पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूछा कि जब ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का प्रावधान है तो लोगों को नियम...