अफसरों के न पहुंचने पर मार्ग किया जाम
फतेहपुर, मई 29 -- खखरेरू, संवाददाता। गत आठ दिनों से विभिन्न मांगो को लेकर भाकियू टिकैत गुट के किसान व ग्रामीण लगातार धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद सक्षम अधिकारी समस्याओं को सुनने के लिए नहीं पहुंच रहे जिससे नाराज किसानों ने चौथी बार विजयीपुर-रक्षपालपुर मार्ग पर जाम लगा दिया जो करीब एक घंटे बाद खुल सका। यह भी पढ़ें- अफसरों के न पहुंचने पर मार्ग किया जामकिसानों का धरना क्षेत्र के तक्कीपुर कठरिया गांव में मांगो को लेकर किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। किसानों द्वारा सक्षम अधिकारी के न पहुंचने पर पूर्व में भी जाम लगाकर अफसरों का ध्यान आकर्षित कराया। इसके बावजूद जिम्मेंदार अफसरों के न पहंुचने पर धरने के आठवें दिन किसानों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। नतीजतन किसानों ने विजयीपुर-रक्षपालपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि लगातार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.