बुलंदशहर, मार्च 11 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित डेयरी डिवीजन की एक कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा अफसरों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फैक्ट्री के दो अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद बागपत के गांव बसी निवासी सुभाष ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र हरेन्द्र कुमार वर्ष 2016 से औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में पैकिंग अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि फैक्ट्री मैनेजर और एचआरओ मैनेजर उसे निर्धारित कार्य के अलावा अन्य काम भी करने के लिए मजबूर करते थे। विरोध करने पर नौकरी से निकालने और चोरी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। परिजनों के अनुसार 6 मार्च को सूचना मिली कि हरेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.