चंदौली, जून 14 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादी अफसरों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके नहीं पहुंचने से लोगों में मायूसी रही। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसपी के शामिल होने की संभावना के चलते क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग अपनी समस्याएं लेकर सुबह से ही थाने पहुंच गए थे। समाधान दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष चंदन राय की अध्यक्षता में निर्धारित समय पर शुरू हुआ। इस दौरान कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि और आपसी विवाद से संबंधित रहे। प्राप्त शिकायतों में बेन गांव का पानी के बंटवारे को लेकर उत्पन्न विवाद तथा बरियारपुर गांव में मंदिर की भूमि से जुड़ा मामला प्रमुख रहा। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में जमीन के विवाद और अतिक्रमण की शिकायतें आईं थानाध्यक्ष तथा राज...