बलिया, जून 3 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की। इस दौरान जनवरी से अब तक के चार माह के रैंकिंग की समीक्षा की गई। कई विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। हिदायत दी की या तो रैंकिंग सुधारें या जवाब दें। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त योजना, ग्राम्य विकास, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जननी सुरक्षा योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण अभियान तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की रैंकिंग 'सी' श्रेणी में पाई गई। जबकि कृषि विभाग के प्रीमियम आईडी, पंचायती राज विभाग और नई सड़कों के निर्माण कार्य की रैंकिंग 'बी' श्रेणी में दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कई महत्वपूर्ण योजनाओं की रैंकिंग अपेक्षित स्तर तक नहीं पह...