अफसरों की मनमानी पर भड़का प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को वाकवे मॉल में हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने संचालन किया। बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं उठाईं। जीएसटी, मंडी समिति, तहसील, जिला विकास प्राधिकरण और खाद्य विभाग समेत विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आईं। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी से व्यापारी और आमजन परेशान हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापारियों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। जरूरत पड़ने पर विजिलेंस और उच्च न्यायालय की मदद लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने जिला और नगर इकाइयों के पदाधिकारियों से व्यापारियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.