शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। ढाई घाट गंगा तट पर बसी रामनगरिया में व्यवस्थाओं को लेकर शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के डीएम की संयुक्त बैठक के बाद जिला पंचायत युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। पौष पूर्णिमा स्नान से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में मूलभूत व्यवस्थाएं तेजी से दुरुस्त की जा रही हैं। ढाई घाट गंगा तट पर रामनगरिया मेला 30 दिसंबर से शुरू हो चुका है। मेला क्षेत्र में अस्थायी सड़कें, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, रैनबसेरा जैसी सुविधाओं की जिम्मेदारी जिला पंचायत की है। मेला शुरू होने के बाद व्यवस्थाएं पूरी न होने को लेकर समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुई थीं। इसके बाद बुधवार को शाहजहांपुर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और फर्रुखाबाद डीएम आशुतोष द्विवेदी ने मेला स्थल पर बैठक कर दोनों जिलों...