अफसरों की चाकरी में लगे सफाई कर्मी
ललितपुर, जुलाई 1 -- मड़ावरा। विकास खंड क्षेत्र अन्तर्गत अधिकांश ग्राम सभाओं में सफाई कर्मियों की तैनाती होने के बावजूद सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। गांवों की सड़कों के किनारे उगी घनी झाड़ियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांवों में सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं, जिससे जगह-जगह गंदगी और कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों में सफाईकर्मी महीनों तक दिखाई नहीं देते। अधिकांश सफाईकर्मी ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की चाकरी में लगे रहते हैं। वहीं, जो कुछ सफाईकर्मी गांवों में आते भी हैं, वे केवल औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराकर लौट जाते हैं। नियमित सफाई न होने से सड़कों के किनारे झाड़ियां फैल गई हैं और गांवों की स्वच्छता प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.