प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर अफसरों की अपील पर लोगों को यकीन हो भी तो भला कैसे, यही वो अफसर हैं जो गैस सिलेंडर को लेकर यह कहते हुए घूम रहे थे कि जिले में घरेलू सिलेंडर की कोई कमी नहीं, लेकिन स्थिति यह है कि एक पखवारे से अधिक हो गए सिलेंडर के लिए लगने वाली लाइन सामान्य नहीं हो सकी। सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। गुरुवार की सुबह सात बजे से ही शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों के परिसर दो और चार पहिया वाहनों से भर गए थे। पंप से सटे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई। अलोपीबाग, सोहबतियाबाग, बालसन चौराहा, सिविल लाइंस, सरदार पटेल मार्ग पर सुबह ही वाहनों की कतार मशीन से लेकर सड़क तक लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.