शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में आशा कार्यकत्रियों का मानदेय संकट एक बार फिर प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। सिंधौली ब्लॉक में आशा कार्यकत्रियां बीते करीब 20 दिनों से धरने पर बैठी हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। भुगतान को लेकर लगातार अनदेखी ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि आंदोलन के और उग्र होने की आशंका जताई जा रही है। धरना दे रहीं आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से मानदेय, प्रोत्साहन राशि और विभिन्न योजनाओं के लंबित भुगतानों का इंतजार है। बार-बार ज्ञापन देने, अधिकारियों के चक्कर लगाने और धरना देने के बावजूद न तो भुगतान जारी हो रहा है और न ही कोई स्पष्ट जवाब मिल रहा है। इससे आशा कार्यकत्रियों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। सिंधौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.