फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। तालाब किनारे इंटरलॉकिंग निर्माण में अफसरशाही व रसूखदार से मार्ग निर्माण में व्यवधान खड़ा हो गया है। अफसरों की जांच के बाद डीएम के आदेश के बाद भी पुलिस ने काम पर रोक लगा दी है। जिसके बाद से मामला बढ़ता जा रहा है। प्रमुख मार्ग में निर्माण के लिए प्रधान ने प्रभारी मंत्री को पत्र भेजा है। बहुआ ब्लाक के मर्दनपुर गांव में गाटा संख्या 76 में स्थित तालाब की खुदाई का कार्य विगत वर्ष पूरा किया जा चुका है। तालाब के किनारे से ही सीसी मार्ग या इंटरलॉकिंग के लिए गांव के सौ लोगों की सहमति के साथ प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर मुहर लगने के बाद मैटेरियल उपलब्ध कराकर मजदूरों से कार्य शुरू कराया गया लेकिन विरोध के बाद कार्य पर रोक लग गई। डीएम के द्वारा डीपीआरओ के नेतृत में नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल समेत जिम्मेदारों ने स्थलीय ...