गंगापार, मार्च 27 -- प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल की कथित कमी की अफवाह से कई इलाकों में हालात बिगड़े रहे, वहीं करछना में शुक्रवार को भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। करछना के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को भी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं। लोग सुबह से ही अपने वाहनों के साथ लाइन में खड़े दिखाई दिए, वहीं कई लोग डिब्बों और कैनों में ईंधन भरवाने पहुंचे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। अचानक बढ़ी मांग के चलते कुछ पंपों पर ईंधन अस्थायी रूप से खत्म हो गया, जबकि कई स्थानों पर सीमित आपूर्ति के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि ईंधन की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन अफवाह के कारण मांग बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.