अफवाह से पेट्रोल पंपों पर तेल भराने के लिए ग्राहकों की भीड़
मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में पेट्रोल किल्लत और दाम बढ़ने की अफवाह के चलते गुरुवार की देर शाम से शुक्रवार को पूरे दिन सभी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। आवश्यकता के चार से पांच गुना अधिक पेट्रोल लेने की होड़ में ग्राहकों के बीच ही कहासुनी हो जा रही थी। आलम यह रहा कि कुछ पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया। हालांकि जनपद के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को डीजल और पेट्रोल उपलब्ध रहा। लेकिन अफवाह के कारण पंपों पर सुबह से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में ग्राहक पंपों पर पहुंचते रहे। लोग अपने वाहन की टंकी फुल कराने के साथ ही गैलन और डिब्बों में भी तेल लेते नजर आए। ग्राहकों की भीड़ के कारण पेट्रोल पंप के कर्मचारी पूरे दिन परेशान रहे। कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। लेकिन जिम्मेदारों ने मामले को सम्भाल लिया। शहर से लेकर ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.