मऊ, मार्च 27 -- मऊ, संवाददाता। पेट्रोल किल्लत की अफवाह के चलते गुरुवार की देर शाम से ही जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। आवश्यकता के चार से पांच गुना अधिक पेट्रोल लेने की होड़ में ग्राहकों के बीच ही कहासुनी हो जा रही थी। आलम यह रहा कि कई पंपों पर देर शाम लगभग नौ बजे तक पेट्रोल खत्म हो गया। सुबह टैंकर आने से बंद पेट्रोल पंप भी चालू हो गए। लेकिन शुक्रवार की सुबह पुनः पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल लेने वालों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान कुछ पेट्रोल पंपों ने तकनीकी गड़बड़ी बता मशीन बन्द कर दिया। हालांकि यह स्थिति पूरे जनपद में नही है। सिर्फ दोहरीघाट, मधुबन, अमिला, घोसी क्षेत्र में है। जबकि मऊ शहर समेत कोपागंज, पहसा, इंदारा आदि क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है। वहीं एडीएम ने बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल न देने के निर्देश जारी किया...