अफवाह से पेट्रोल-डीजल के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस मुस्तैद
गंगापार, मार्च 26 -- गुरुवार को बारा क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह उड़ते ही पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म हो गया है और पेट्रोल की बढ़ती मांग के कारण मात्रा सीमित कर दिया गया है। गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ का आडियो वीडियो पर वायरल होने लगा।इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के पांडर,छीड़ी और बारा पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। बढ़ रही भीड़ को देखते हुए कहीं कहीं पेट्रोल बंद कर दिया गया। कुछ समय के बाद पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल पंप पुनः शुरू हो गए किंतु पेट्रोल की मात्रा कम कर दिया गया। ग्राहकों ने बताया कि जसरा के पेट्रोल पंपों पर मात्र एक सौ रुपए का ही पेट्रोल दिया जा रहा है जबकि डीजल नदारद है।इस संबंध में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि पेट्रोल या डीजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.