कौशाम्बी, मार्च 27 -- गुरुवार शाम पेट्रोल खत्म होने की अफवाह ने अचानक अषाढ़ा क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा स्थित पेट्रोल पंप पर देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए लोगों को समझाकर हालात पर काबू पाया। गुरुवार की शाम अषाढ़ा, जमदुआ, छिमिरछा और दानपुर समेत आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पहुंच गए। भीड़ बढ़ने से पंप परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बन गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्काल अषाढ़ा पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शुभम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। उ...