भभुआ, मार्च 26 -- शोभायात्रा के दौरान शहर में बनाए गए ड्रॉप गेट के पास खास निगरानी की जाएगी डीएम-एसपी ने लिच्छवी भवन में पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को की ब्रीफिंग भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा का तगड़ा प्रबंध किया है। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी, पुलिस अफसर एवं जवानों की तैनाती की गई है। डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने गुरुवार को संयुक्त रूप से पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को ब्रीफिंग किया। इस दौरान डीएम-एसपी ने विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अफसरों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि रामनवमी के दिन प्रात: 6:00 बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक जिले के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर स्टैटिक दण्ड...