अररिया, मई 24 -- जोकीहाट, (एस)। बकरीद पर्व को लेकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जोकीहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जोकीहाट के थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने की। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठकबैठक की विशेषताएँ बैठक में थानेदार राजीव कुमार झा ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने से बचें। अगर क्षेत्र में ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। यह भी पढ़...