बिजनौर, जून 22 -- डीआईजी मुरादबाद मुनिराज जी ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी ने एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी डा. केजी सिंह, एएसपी देहात प्रकाश कुमार व एएसपी पूर्व अमित कुमार श्रीवास्तव सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अपराध नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, खुफिया तंत्र की सक्रियता, सोशल मीडिया मॉनिट...