अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसडीएम
आजमगढ़, मई 26 -- मेंहनगर,हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार की शाम शांति की समिति की बैठक हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, ग्राम प्रधान क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। एसडीएम भूपाल सिंह ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। सभी लोग मिल जुलकर त्योहार मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा लागू करने की अनुमति नहीं होगी और बिना प्रशासनिक अनुमति कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अफवाह फैलाने वालों एवं असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन भी कड़ी नजर सीओ भूपेश पांडेय ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.