बोकारो, जून 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से ऑनलाइन समीक्षा बैठक की।

बैठक के निर्देश बैठक में सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर अपुष्ट और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़कों पर अवरोध उत्पन्न करने के मामलों में...