एटा, मई 23 -- आगामी त्योहार दशहरा, बकरीद, मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में डीएम अरविन्द सिंह, एसएसपी डॉ. इला मारन को धर्मों, समुदायों के धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, नगर निकाय प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए मिल-जुलकर त्योहारों शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। त्योहारों पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली तो ह...