रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। आगामी बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। यह भी पढ़ें- बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपीलबैठक के दौरान चर्चा बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए शांति समिति के सदस्यों से पर्व के सफल आयोजन के लिए सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। प...