गढ़वा, मई 25 -- रमना, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था कायम रखने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रमुख करुणा सोनी, थाना प्रभारी आकाश कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह और विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने भी संबोधित किया| वक्ताओं ने कहा रमना सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के लिए जाना जाता है तथा सभी लोगों को शांति एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाना चाहिए। यह भी पढ़ें- बकरीद पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील बैठक में पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रख...