सीतामढ़ी, मार्च 2 -- शिवहर। होली एवं रमजान पर्व को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शुभांक मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें लोगों से होली पर्व एवं रमजान शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई। बैठकमें डीएम ने कहा कि इस वर्ष होली और रमजान का संगम है, जो हमारी मिली-जुली संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे दोनों समुदायों के बीच समन्वय बनाए रखें ताकि सभी नागरिक अपने-अपने पर्व पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मना सकें। बैठक में कड़े निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान डीजे का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। डीएम ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.