अफवाह फैलाने वालों पर डीएम हुए सख्त, जेल भेजने की चेतावनी
सिद्धार्थ, मार्च 26 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में रसोई गैस का संकट, पेट्रोलपंपों पर तेल के लिए लाइन में लगे लोगों की मुश्किलें खड़ी कर दी है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन का कहना है कि कोई संकट नहीं है। अफवाहों की वजह से अफरा-तफरी मची है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, जमाखोरी करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा।डीएम ने जारी बयान में कहा है कि पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जनपद में कुछ पेट्रोल पम्प के ड्राई होने की स्थिति में संबंधित कम्पनी के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.